मालूम हो कि नगर के टीएस ट्रेडर्स कंपनी का एक कर्मचारी चन्द्रप्रकाश मिश्र पुत्र श्रीनरायण मिश्र निवासी ग्राम सोनहन सोमवार को भारतीय स्टेट बैंक शाखा टांडा में करीब 11 बजे एक लाख रुपये रुपया जमा करने आया थ।
बताते हैं कि जमा करने के लिए उसने काउंटर पर एक लाख रुपये रखे। इसी बीच उसके पीछे खड़ा एक उचक्का रुपये समेट कर भाग गया। कोतवाली पुलिस को दी गई तहरीर में उसने कहा है कि जब तक उसे पकड़ने का प्रयास किया जाता जब तक वह भाग गया।
इस पूरे घटनाक्रम को बैंक में लगे सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है। इस बाबत प्रभारी निरीक्षक ओपी यादव ने बताया कि घटना की तहरीर मिली है। मामले की जांच की जा रही है।