फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मारपीट में छह लोग घायल

Mon, 17 Aug 2015 11:19 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
सुभाखरपुर निवासी रामचरन को शिकायत थी कि गांव निवासी रामदयाल के परिवारीजनों ने उसके पुत्र शैलेष के ऊपर टोटका कर दिया है। इसके चलते ही वह अक्सर परेशान रहता है।
विज्ञापन


सोमवार सुबह जब रामचरन के परिवारीजनों ने रामदयाल के परिवारीजनों पर यह आरोप लगाया तो विवाद शुरू हो गया। पहले तो दोनों पक्षों में गाली गलौज हुई। इसके बाद मारपीट शुरू हो गई।

इसमें एक पक्ष से रामदयाल व उनकी पत्नी अंजू देवी तथा पुत्र विजय प्रताप घायल हो गया जबकि दूसरी ओर से रामचरन तथा उनकी पत्नी कुटुरा देवी व पुत्र शैलेष घायल हो गया। पिटाई में कुटुरा देवी को गंभीर चोटें आयी हैं।  एसओ विजय मिश्र ने बताया कि तहरीर मिली है। छानबीन कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें