फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उधार न देने पर दुकानदार को पीटा, घायल

Thu, 02 Jul 2015 10:32 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार सम्मनपुर थाना क्षेत्र के जैनापुर गांव निवासी विजय बहादुर पुत्र रामलौटन गांव से कुछ दूर स्थित सहनेमऊ में किराने की दुकान करता है।
विज्ञापन


दुकान के साथ ही वह डीजल बिक्री का भी काम करता है। आरोप के मुताबिक गुरुवार सुबह गांव के अंकित कुमार व विक्की पुत्रगण जोगिंदर पहुंचे और उससे उधार डीजल मांगने लगे। उसने उधार डीजल देने में असमर्थता जता दी। इस पर युवकों ने यह जानकारी अपने परिवारीजनों को दी।

थोड़ी ही देर में अंकित के पिता जोगिंदर भी वहां पहुंच गए। दुकानदार से बदसलूकी करते हुए गाली-गलौज करने लगे। उसने जब इसका विरोध किया तो तीनों ने मिलकर उसकी लात-घूसों से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार की गुहार पर आसपास के दुकानदार मौके पर पहुंचे और बीच बचाय कराया गया। बाद में पहुंचे विजयबहादुर के परिवरीजन शिकायत लेकर थाने पहुंचे। घायल को इलाज के लिए भेजा गया। मामले की छानबीन की कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें