मालूम हो कि 29 जून को सम्मनपुर थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने थाने में दी गई तहरीर में अशरफपुर पचाउख गांव निवासी अरबी हसन पुत्र सिराजुद्दीन पर 15 वर्षीय पुत्री को बहला फुसलाकर भगा ले जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने मामले की छानबीन कर रही थी।
बुधवार शाम सम्मनपुर थाने के एसआई राजेश सिंह को मुखबिर से सूचना मिली कि युवक व किशोरी बरियावन बाजार में मौजूद हैं। उन्होंने तत्काल पुलिस बल के साथ पहुंचकर दोनों को पकड़ लिया। थाने लाकर पूछताछ करने के बाद आरोपी युवक को जेल भेज दिया गया जबकि किशोरी को मेडिकल परीक्षण के लिए भेज दिया गया।