फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान में तोड़फोड़ कर लगा दी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
जलालपुर। कमरा न खाली करने से नाराज पिता-पुत्र की ओर से कास्मेटिक दुकान में तोड़फोड़ व आग लगाने का मामला सामने आया है। सोमवार रात हुई इस घटना से बाजार में काफी देर तक अफरातफरी मची रही। मामला जलालपुर नगर के जफराबाद मोहल्ले का है। जलालपुर पुलिस ने दुकानदार की तहरीर पर आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। दोनों आरोपियों को पुलिस हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

जफराबाद निवासी शीतल सोनी मोहल्ले में ही शिवकुमार के कमरे में काफी समय से कास्मेटिक की दुकान करता है। बताया जाता है कि शिवकुमार द्वारा उसे कमरा खाली करने के लिए कहा जा रहा है। कुछ दिन पहले ही दोनों के बीच पंचायत भी हुई थी। इसमें शीतल सोनी ने कहा था कि वह एक माह में कहीं अन्यत्र अपनी दुकान शिफ्ट कर लेगा। बताया जाता है कि इसी बीच सोमवार की रात शिवकुमार का पुत्र अंकित शीतल की दुकान पर पहुंच गया। शटर का ताला तोड़कर दुकान के अंदर घुस गया और तोड़फोड़ शुरू कर दी और दुकान में आग लगा दी। इससे काफी नुकसान हो गया।
आसपास के नागरिक मौके जुटे और दुकान में रखे सामान को सुरक्षित करने का प्रयास किया तो आरोप है कि वह छत पर चढ़कर ईंट-पत्थर फेंकने लगा। जानकारी होने पर जलालपुर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। नागरिकों की मदद से हंगामा कर रहे अंकित को पुलिस ने पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस टीम अंकित व शिवकुमार को पकड़कर थाने चली आयी। मंगलवार को शीतल सोनी की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी पिता-पुत्र के विरुद्ध केस दर्ज कर लिया। कोतवाल दुर्गेश कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में केस दर्ज कर छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें