बीएसए कार्यालय परिसर में आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल का प्रदर्शन करते प्रतिभागी।
अंबेडकरनगर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में शनिवार को परिषदीय विद्यालयों की राष्ट्रीय आविष्कार योजना के तहत विज्ञान प्रदर्शनी और टीएलएम मेले का आयोजन हुआ। इसमें कंपोजिट विद्यालय उमरपुर के छात्र शिवा द्वारा तैयार किया गया रक्त परिसंचरण तंत्र मॉडल पहले स्थान पर रहा। दूसरे नंबर पर कंपोजिट विद्यालय सुईडीह कटेहरी के अनिकेत वर्मा का परिशिष्ट पदार्थोंं के संचयन पर बनाया माॅडल रहा।
उच्च प्राथमिक विद्यालय गौरा महमदपुर जलालपुर की छात्रा अंशिका का मॉडल तीसरे स्थान पर रहा। कंपोजिट विद्यालय बबुरा भियांव की नैंसी यादव को चौथा व कंपोजिट विद्यालय राजेसुल्तानपुर के छात्र रवि किशन को पांचवां स्थान मिला। इन सभी को टैबलेट, मेडल, प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदर्शनी का उद्घाटन जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी बीपी सिंह ने किया। मेले में प्रत्येक विकास खंड से पांच-पांच छात्र-छात्राओं ने अपने बनाए मॉडल प्रदर्शित किए।
कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय राजेसुल्तानपुर के छात्र रवि किशन के ऊर्जा संरक्षण मॉडल को लोगों ने खूब सराहा। स्वाती दूबे ने जलवायु परिवर्तन, अनुराग ने सोलर, अनिकेत वर्मा के अपशिष्ट पदार्थ के मॉडल को अधिकारियों ने बेहतर बताया। जिला समन्वयक प्रशिक्षण डॉ. सुरेश तिवारी ने बताया कि निर्णायक के रूप में बीएसए, डायट प्राचार्य, तहसीलदार सदर, व दो अन्य छात्र-छात्राओंं द्वारा बनाए गए मॉडलों का मूल्यांकन किया। बीएस ने बताया की सर्वक्षेष्ठ दो बच्चोंं को राज्य स्तर पर जनपद का प्रतिनिधित्व करने का मौका मिलेगा।