फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 54 कांवड़ मार्ग से 129 शिवालयों पर शिवभक्त करेंगे जलाभिषेक

विज्ञापन
अकबरपुर के यादवनगर तिराहे पर कांवड बैरियर का निरीक्षण करते पुलिस अ​धिकारी। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कांवड़ यात्रा के लिए पुलिस प्रशासन ने कमर कस ली है। जिले को आठ जोन और 78 सेक्टर में बांटकर मजिस्ट्रेटों की तैनाती कर दी गई है। 54 कांवड़ मार्ग पर पुलिस बाइक से गश्त करेगी। इस बार कांवड़ियों की सुरक्षा के लिए 527 कांस्टेबल, 110 एसआई के अलावा एक कंपनी पीएसी के हवाले रहेगी।
विज्ञापन

जिले भर में हजारों शिवभक्त आजमगढ़, सुल्तानपुर, अयोध्या से गंगाजल लाकर 129 शिवालयों पर जलाभिषेक करेंगे। एसपी केशव कुमार ने बताया कि हाईवे या अन्य मार्गों पर होने वाली गतिविधियां सीसीटीवी कैमरे में कैद होंगी। इसके अलावा ड्रोन कैमरे से भी निगरानी की जाएगी। हर पांच किलोमीटर पर क्यूआरटी तैनात रहेगी। पुलिस कर्मियों का डयूटी चार्ट बनाने के साथ प्रत्येक बाइक का रूट और दूरी निश्चित कर दी गई है।

प्रशासन ने मुख्य रूप से शिवबाबा धाम अकबरपुर समेत नौ मंदिरों को भी चिह्नित किया है। यहां पर ड्रोन कैमरे से नजर रखी जाएगी। यात्रा के मद्देनजर टांडा बांदा, अकबरपुर-आजमगढ मार्ग, लुम्बिनी-दुद्धी मार्ग, आजमगढ-बसखारी मार्ग, राजेसुल्तानपुर के रास्ते रामनगर होते हुए टांडा के रास्ते अयोध्या जाने समेत कांवड के 54 मार्गों पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जा रहे हैं। 61 कांवड़ पड़ाव पर विशेष निगरानी के लिए पुलिस के साथ ही खुफिया पुलिस से निगरानी रहेगी।
विज्ञापन


वायरलेस से लैस रहेंगे पुलिसकर्मी
एएसपी हरेंद्र कुमार ने बताया कि जिले के टांडा-बांदा के न्योतरिया हाईवे, यादवनगर चौराहा, सेवागंज, न्योरी चौराहा, बसखारी चौराहा, चनवा चौराहा और समहरिया पर बैरियर लगाकर निगरानी की जाएगी। यहां सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मी वायरलेस से लैस रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें