फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: नौ ब्लाकों में 16 को एक साथ बजेगी शहनाई

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत 16 जनवरी को सभी ब्लाॅक मुख्यालय पर शहनाई बजेगी। इसके लिए 450 आवेदन ऑनलाइन हो चुके हैं। समाज कल्याण अधिकारी कार्यालय द्वारा सत्यापन का कार्य भी तेज कर दिया गया है। साथ ही आयोजन को सफल बनाने के लिए जरूरी तैयारियोंं ने भी गति पकड़ ली है।
विज्ञापन

आर्थिक रूप से कमजोर युवतियों के विवाह के लिए प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत एक बार फिर से आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है। 16 जनवरी को इस बार सभी ब्लाॅक मुख्यालय पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम प्रस्तावित है। मालूम हो कि बीते तीन दिसंबर को अकबरपुर नगर स्थित हवाईपट्टी पर सामूहिक विवाह कार्यक्रम हुआ था। इसमें सात सौ से अधिक जोड़े एक दूजे के हुए थे।
समाज कल्याण कार्यालय के अनुसार इस बार ब्लाॅक मुख्यालय पर कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके लिए अब तक 450 आवेदन हो चुके हैं। सत्यापन की प्रक्रिया भी तेजी से शुरू कर दी गई है। शीघ्र ही सत्यापन का काम भी पूरा कर लिया जाएगा। मालूम हो कि प्रत्येक जोड़े पर 51 हजार रुपये खर्च होते हैं।
विज्ञापन

इसमें 35 हजार रुपये कन्या के खाते में भेजे जाते हैं। 10 हजार रुपये के जीवनोपयोगी सामान जबकि छह हजार रुपये आयोजन पर खर्च होते हैं। उधर समाज कल्याण अधिकारी राकेश रमन ने बताया कि आवेदन प्रक्रिया अभी भी जारी है। 16 जनवरी को कार्यक्रम प्रस्तावित है। सत्यापन भी तेजी से चल रहा है। शीघ्र ही इसे पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें