फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: मतदाता दिवस पर होगा नए मतदाताओं का सम्मान

Tue, 09 Jan 2024 12:52 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आगामी 25 जनवरी को 14वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाने की तैयारी जिले में शुरू हो गई है। डीएम ने निर्देश दिया है कि इस दिन बूथों पर मतदाताओं को शतप्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई जाए। स्कूलों व अन्य जगहों पर कई प्रकार की प्रतियोगिताएं आयोजित हों।
विज्ञापन


कलेक्ट्रेट में आयोजित तैयारी बैठक में डीएम ने कहा कि पूरे जिले में मतदाता दिवस का आयोजन पूरे उल्लास के साथ हो। इसमें कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। बीएलओ व अन्य कर्मियों द्वारा बूथों पर मतदाताओं को शपथ दिलाई जाए। अधिक से अधिक लोग मतदान करें। कार्यक्रमों में युवाओं व महिलाओं की ज्यादा से ज्यादा भागीदारी करने के लिए डिग्री व इंटर कॉलेजों में आयोजन अनिवार्य रूप से हों।

डीएम ने कहा कि जागरूकता के लिए प्रभातफेरी निकाली जाए। स्लोगन, निबंध लेखन व गीत आदि प्रतियोगिता के जरिए मतदान जागरूकता की अलख जगे। विजेताओं को पुरस्कृत किया जाए। सभी कार्यक्रमों की फोटो निर्वाचन आयोग की वेबसाइट पर अपलोड भी हो। निर्देश दिया कि 25 जनवरी को नए मतदाताओं को फोटो पहचान पत्र देकर सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन


इसके साथ ही ईवीएम, वीवीपैट तथा अन्य प्रक्रिया से जुड़ी फिल्म भी दिखाई जाए। इसमें सभी विभागों की सहभागिता हो। डीएम ने दिव्यांग मतदाताओं के लिए और ज्यादा सुविधा बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में सीडीओ अनुराज जैन, एडीएम डॉ. सदानंद गुप्त तथा कई अन्य विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें