फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 19 से शुरू होगा शतचंडी महायज्ञ व महापुराण कथा

Mon, 12 Jan 2026 10:42 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
आलापुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर क्षेत्र में श्री शतचंडी महायज्ञ व श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन मां भगवती जगत जननी जगदंबा सेवा संस्थान हुसेनपुर खुर्द की ओर से आगामी 19 जनवरी से किया जाएगा।
विज्ञापन


कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ 19 जनवरी से प्रतिदिन दोपहर 1 बजे से शाम 5 बजे तक किया जाएगा, जिसमें शुभम महाराज अवध धाम बतौर प्रवाचक मौजूद रहेंगे। माघ कृष्ण पक्ष अमावस्या के मौके पर 18 जनवरी को कलश यात्रा निकाली जाएगी। कलश यात्रा में श्रद्धालु महिलाएं सिर पर कलश धारण कर भजन-कीर्तन के साथ शामिल होंगी, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो उठेगा। आयोजन के मुख्य यजमान राम मिलन मिश्रा व सह यजमान ज्ञानचन्द्र मौर्य धार्मिक अनुष्ठानों में सहभागिता करेंगे। कार्यक्रम में आचार्य के रूप में खकुर प्रसाद मिश्र व दुर्गेश कुमार मिश्र उपस्थित रहेंगे। संचालन मुख्य संचालक सरदार बूटा सिंह करेंगे। व्यवस्थापक मंडल में राम जतन मिश्र, अनिल यादव, मनीष मिश्र, दीपक वर्मा, अमित मिश्र, साकेत मिश्र, सुभाष निषाद समेत कई कार्यकर्ता व्यवस्थाओं को अंतिम रूप देने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें