फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पेट्रोल पंपों पर उड़ रहीं प्रशासन के नियमों की धज्जियां

Mon, 12 Jan 2026 10:38 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
.सरजू फिलिंग स्टेशन शहजादपुर में बिना हेलमेट के दो पहिया वाहन को पेट्रोल डालता कर्मी।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में नो हेलमेट-नो फ्यूल (हेलमेट नहीं, तो पेट्रोल नहीं) अभियान पेट्रोल पंप संचालकों की मनमानी के कारण विफल साबित हो रहा है। जिला मुख्यालय से लेकर ग्रामीण इलाकों तक के पेट्रोल पंपों पर बिना हेलमेट के दोपहिया वाहन चालकों को धड़ल्ले से ईंधन दिया जा रहा है।
विज्ञापन

हाल ही में परिवहन आयुक्त किंजल सिंह ने इस अभियान को कड़ाई से लागू करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद परिवहन विभाग ने अभियान चलाकर बिना हेलमेट पेट्रोल भरवाने वाले कई वाहनों का चालान भी किया था।
बावजूद इसके, स्थिति में सुधार नहीं दिख रहा है। जागरूकता कार्यक्रमों के बाद भी पेट्रोल पंप संचालक अधिक बिक्री के लालच में नियमों की अनदेखी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें