फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: शारदा सहायक नहर उफनाई, कमजोर पटरियों की कराई मरम्मत

विज्ञापन
विज्ञापन
जमुनीपुर/कटेहरी। लगातार हो रही बारिश के बीच शारदा सहायक नहर में पानी का दबाव बढ़ गया है। नहर से जुड़ी महावा, चंदौली समेत कई माइनरों में पानी पटरी के करीब पहुंच गया है। कुलाबों से रिसकर पानी खेतों और ग्रामीण रास्तों तक पहुंचने से जलभराव की स्थिति बन गई है। वहीं, नहर की कमजोर पटरियों को लेकर कटने का खतरा भी बढ़ गया है, जिसके चलते विभाग ने मरम्मत कार्य तेज कर दिया है।
विज्ञापन


जमुनीपुर क्षेत्र में शारदा सहायक नहर के साथ कई माइनर इस समय लबालब हैं। लगातार बारिश के कारण खेतों में सिंचाई की जरूरत लगभग नहीं रह गई है, लेकिन माइनरों में पानी बढ़ने से कुलाबों के रास्ते पानी खेतों में पहुंच रहा है। इससे धान की फसल में जलभराव बढ़ने और फसल गलने की आशंका किसानों को सताने लगी है। ग्रामीण रास्तों पर भी पानी पहुंचने से आवागमन प्रभावित हो रहा है।
किसान जसराज, मनोज कुमार और मंतराम ने नहर में कुछ दिनों के लिए पानी का प्रवाह कम करने की मांग की है। उधर दूसरी ओर नहर में बढ़े पानी के दबाव को देखते हुए कमजोर पटरियों को मजबूत करने का काम भी शुरू कर दिया गया है। आमसिन से किलोमीटर संख्या 97.601 से 122.600 तक अरिया बाजार के पास जहां नहर की पटरी कमजोर थी, वहां पिछले दो दिनों से मजदूरों और जेसीबी की मदद से मिट्टी डालकर पटरी को मजबूत किया जा रहा है। एक्सईएन शोभित कुमार ने बताया कि शारदा सहायक नहर अयोध्या क्षेत्र में आती है। वहीं से नहर में पानी कम किया गया है। इसका असर जल्द दिखेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें