फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: छठ पर्व की भीड़ से शहर में लगा भीषण जाम

विज्ञापन
रविवार दोपहर अकबरपुर के तहसील तिराहे पर लगा जाम। संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। छठ पर्व के दौरान रविवार को शहर में भीषण जाम लग गया। तहसील तिराहा और टांडा मार्ग पर दोपहर से देर शाम तक वाहनों की लंबी कतारें लगी रहीं। सड़कों पर वाहनों का दबाव बढ़ने से यातायात व्यवस्था पूरी तरह चरमरा गई। इससे राहगीरों को घंटों जाम में फंसे रहना पड़ा।
विज्ञापन

जाम का सबसे अधिक असर दोपहिया और चार पहिया वाहन चालकों पर पड़ा। महज पांच मिनट का सफर तय करने में आधे से एक घंटे तक का समय लग गया। जाम से बचने के लिए कई वाहन चालकों ने गलियों का रास्ता अपनाया, लेकिन वहां भी भीड़ के चलते उन्हें राहत नहीं मिली। यातायात व्यवस्था संभालने के लिए पुलिसकर्मी मौजूद रहे, इसके बावजूद लोगों को जाम से जूझना पड़ा। इससे राहगीरों में नाराजगी दिखी।
अकबरपुर के शहजादपुर निवासी सज्जन ने बताया कि उन्हें अपने रिश्तेदार को लखनऊ छोड़ने जाने में जाम के कारण एक घंटा अतिरिक्त लग गया। वहीं, मीरानपुर निवासी साजिद ने बताया कि मुख्य मार्ग पर जाम लगा होने के कारण उन्हें मोहल्ले की गलियों से होकर निकलना पड़ा।
विज्ञापन

भीड़ के दबाव से लगा जाम
भीड़ के दबाव के कारण जाम की स्थिति बनी थी। यातायात पुलिसकर्मियों ने जल्द ही जाम खुलवा दिया था। बड़े वाहनों का मार्ग पहले से ही परिवर्तित किया गया है। - जेबी यादव, टीएसआई
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें