फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अकबरपुर नहीं आईं सात ट्रेनें, बदला रहा रूट

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सात ट्रेन के रूट डायवर्जन के चलते बुधवार को अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर यात्रियों को व्यापक मुश्किलें हुईं। संबंधित ट्रेन से यात्रा करने के लिए यात्रियों को जफराबाद या फिर सुल्तानपुर तक की दौड़ लगानी पड़ी।
विज्ञापन

इस बीच पांच अन्य ट्रेनों के घंटों विलंब होने से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंचीं। वाराणसी में यार्ड में चल रहे काम में तेजी आने के साथ ही ट्रेनों का रूट डायवर्जन का सिलसिला भी बढ़ गया है। बुधवार को सात ट्रेनों का रूट डायवर्ट रहा। अकबरपुर रेलवे स्टेशन के अनुसार दून अप, फरक्का अप, इंटरसिटी अप, मरुधर अप, साबरमती डाउन, इंटरसिटी डाउन व दून डाउन का रूट डायवर्ट रहा। नतीजा यह हुआ कि यह ट्रेनें अकबरपुर रेलवे स्टेशन नहीं पहुंचीं।
इससे संबंधित ट्रेन से यात्रा करने वाले यात्रियों को जफराबाद या फिर सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन तक की दौड़ लगानी पड़ी। इससे उन्हें व्यापक मुश्किलें उठानी पड़ीं। इसके अलावा किसान अप दो घंटा, साबरमती अप छह घंटा, फरक्का डाउन दो घंटा, किसान डाउन डेढ़ घंटा व सियालदाह डाउन दो घंटा विलंब से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें