फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्फ्यू का उल्लंघन करने पर सात दुकानें सील

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आंशिक कर्फ्यू का उल्लंघन करना अकबरपुर नगर के सात दुकानदारों को महंगा पड़ा। एसडीएम सदर व सीओ सदर के नेतृत्व में चले अभियान के बीच आंशिक कर्फ्यू का उल्लंघन करने वाले सात दुकानदारों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए दुकानों को सील कर दिया। इससे दुकानदारों में हड़कंप मच गया। उधर आंशिक कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने के लिए एसपी आलोक प्रियदर्शी के निर्देश पर सोमवार को पुलिस अधिकारी सड़क पर उतरे। सख्ती करते हुए न सिर्फ बगैर मास्क वालों का चालान काटा गया, बल्कि जुर्माना भी वसूला गया। बगैर किसी ठोस कारण के बाहर निकलने वालों के विरुद्ध भी कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

कोरोना को फैलने से रोकने के लिए घोषित आंशिक कर्फ्यू का सख्ती से पालन कराने का निर्देश डीएम सैमुअल पॉल एन व एसपी आलोक प्रियदर्शी ने दे रखा है। पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों के दिशा निर्देश पर सोमवार को अकबरपुर नगर में एसडीएम मोईनुल इस्लाम व सीओ सदर अशोक कुमार सिंह ने अकबरपुर कोतवाल अमित कुमार सिंह के साथ नगर का भ्रमण किया। इस दौरान सात दुकानें खुली मिलीं। इस पर कार्रवाई करते हुए सात दुकानों को सील कर दिया गया।
एसडीएम ने बताया कि आंशिक कर्फ्यू का उल्लंघन पाए जाने पर पटेलनगर तिराहा स्थित कानपुर टायर स्टोर, अकबरपुर बस स्टेशन स्थित भारत बैट्री, ओवरब्रिज के निकट स्थित सना फैशन कलेक्शन, नई सड़क स्थित शिवम टेंट हाउस व पहितीपुर रोड स्थित मरकरी ड्राई क्लीनर को सील कर दिया गया। इसके अलावा बैंक ऑफ इंडिया, स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, बैंक ऑफ बड़ौदा, पंजाब नेशनल बैंक पहुंचकर न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कराया, बल्कि मास्क की अनिवार्यता पर भी जोर दिया। कहा कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी जरूरी एहतियात बरतना होगा।
विज्ञापन

उधर आंशिक कर्फ्यू का पालन कराने के लिए जिले के अन्य क्षेत्रों में भी पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी सड़क पर उतरे। इस दौरान जगह-जगह लगे बैरियर पर तैनात पुलिस कर्मियों ने आवागमन पर भी नियंत्रण किया। यदि कोई बगैर ठोस कारण के बाहर निकला, तो उसे चेतावनी देने के साथ ही बैरियर से ही वापस कर दिया गया। इसके अलावा बगैर मास्क के निकलने वालों के विरुद्ध भी जुर्माना काटा गया। साथ ही वाहन का चालान भी किया गया। उधर, एएसपी संजय कुमार राय ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि किसी ने आंशिक कर्फ्यू का उल्लंघन किया, तो उसके विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें