फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अलग-अलग क्षेत्रों से सात लोग लापता, मुकदमा दर्ज

Tue, 12 Aug 2025 12:54 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले में अलग-अलग क्षेत्रों से सात लोगों के लापता होने की सूचना है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है। मालीपुर के एक व्यक्ति ने तहरीर में बताया है कि उनकी 22 वर्षीय पत्नी को बीते आठ अगस्त की दोपहर एक बजे शिवबाबा के समीप एक अज्ञात व्यक्ति ले गया।
विज्ञापन

सम्मनपुर की एक महिला ने तहरीर के माध्यम से अपनी 13 वर्षीय पुत्री के लापता होने की सूचना दी है। उन्होंने बताया कि पुत्री नौ अगस्त को नहर के पास शौच के लिए गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी। हंसवर के एक व्यक्ति के अनुसार, आठ अगस्त को शाम चार बजे मुकेश उनकी 20 वर्षीय पुत्री को बहला-फुसला कर अपने साथ ले गया है। आरोपी का मोबाइल नंबर बंद आ रहा है और वह अपने घर पर भी नहीं है। बसखारी की एक महिला ने शिकायती पत्र में बताया कि उनकी 16 वर्षीय पुत्री पांच अगस्त को घर से अचानक लापता हो गई। संदीप नामक युवक से उसकी बातचीत होती थी। संदीप से बात करने पर उसने बताया कि वह लड़की को कहीं दूर ले गया है।
वहीं, बसखारी के ही एक व्यक्ति ने बताया कि उनकी सगी और फुफेरी बहनें रविवार को घर पर बिना कोई सूचना दिए कहीं चली गईं। हर संभव स्थानों पर खोजबीन के बावजूद दोनों का कहीं पता नहीं चल सका। अहिरौली की एक महिला ने शिकायती पत्र में बताया है कि उनकी 20 वर्षीय पुत्री सात अगस्त से लापता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें