फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूध व नमकीन के नमूनों में मिली मिलावट

Mon, 22 Jun 2015 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुख्य खाद्य निरीक्षक विनोद कुमार पांडेय ने बताया कि मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए दिसंबर 2014 में विशेष छापेमारी अभियान चलाया गया था।
विज्ञापन


इस दौरान चार दिसंबर 2014 को कौड़ाही बाजार स्थित गुलाम शब्बीर की किराने की दुकान से मिलावट के संदेह में रंगीन नमकीन कचरी का नमूना लिया गया था। जांच को भेजे गए नमूने की बीते दिनों रिपोर्ट आ गई है। इसमें नमूना फेल पाया गया।

इसी प्रकार 26 दिसंबर 2014 को अकबरपुर रेलवे स्टेशन के निकट दूधिया दिनेश यादव से दूध का तथा इसी दिन अकबरपुर स्टेशन के निकट स्थित ओमप्रकाश के होटल से दूध का नमूना लिया गया था।
विज्ञापन


इन दोनों नमूनों को भी जांच के लिए भेजा गया था। बीते दिनों आई जांच रिपोर्ट में दोनों नमूने अधोमानक पाए गए हैं। इस पर तीनों दुकानदारों को नोटिस भेजा गया है। कहा गया कि यदि एक माह के अंदर वे सभी व्यक्तिगत तौर पर संबंधित कार्यालय में नहीं पेश हुए, तो उनके विरुद्ध न्याय निर्णायक/एडीएम न्यायालय में वाद दायर किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें