जानकारी के मुताबिक अकबरपुर थाना क्षेत्र के पुरानी तहसील तिराहा के निकट रविवार देर रात एक वृद्ध का शव सड़क के किनारे पड़ा लोगों को दिखाई दिया।
माना जा रहा है कि वृद्ध पैदल ही जा रहा था कि इसी दौरान वह किसी वाहन की चपेट में आ गया था। इससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
एसओ योगेश शाह ने बताया कि शव की पहचान का प्रयास किया गया, लेकिन सफलता नहीं मिल सकी। इसी क्रम में महरुआ थाना क्षेत्र के खजूरडीह गांव निवासी परशुराम (55) पुत्र सीताराम रविवार देर शाम बाइक से कहीं जा रहा था।
रास्ते में पीछे से आ रही बाइक ने उसे टक्कर मार दी। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर समाजवादी एंबुलेंस से उसे जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया।