फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: कम खिलाड़ियों के पहुंचने से बदला चयन ट्रायल का कार्यक्रम

Wed, 31 Dec 2025 11:54 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अयोध्या जिले में प्रस्तावित प्रदेश स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिताओं के लिए जिले के खिलाड़ियों के चयन को लेकर जारी प्रक्रिया में बदलाव किया गया है।
विज्ञापन

पहले निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बुधवार और बृहस्पतिवार को अलग-अलग वर्गों के चयन ट्रायल होने थे। बुधवार को शहर स्थित एकलव्य स्टेडियम में प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए जिला स्तरीय चयन ट्रायल प्रस्तावित था। हालांकि निर्धारित समय पर खिलाड़ियों की संख्या अपेक्षा से काफी कम रही। इसी कारण ट्रायल को स्थगित करने का निर्णय लिया गया।
क्रीड़ाधिकारी शीला भट्टाचार्य ने बताया कि कम खिलाड़ियों के आने के कारण यह निर्णय लिया गया है कि अब सब-जूनियर बालक-बालिका और सीनियर पुरुष व महिला, दोनों वर्गों के चयन ट्रायल बृहस्पतिवार को ही कराए जाएंगे। यह ट्रायल एकलव्य स्टेडियम में आयोजित होंगे।
विज्ञापन

प्रदेश स्तरीय समन्वय सब-जूनियर बालक-बालिका एथलेटिक्स प्रतियोगिता अयोध्या में 6 जनवरी 2026 से प्रस्तावित है। वहीं, प्रदेश स्तरीय समन्वय पुरुष एवं महिला सीनियर एथलेटिक्स प्रतियोगिता 12 जनवरी 2026 से अयोध्या में आयोजित की जानी है।
इन्हीं प्रतियोगिताओं के लिए जिले से खिलाड़ियों का चयन किया जाना है। क्रीड़ाधिकारी ने बताया कि चयन ट्रायल में शामिल होने वाले सभी खिलाड़ियों को जन्मतिथि प्रमाण पत्र, आधार कार्ड की छायाप्रति और दो पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य रूप से साथ लानी होगी। बिना आवश्यक दस्तावेज के किसी भी खिलाड़ी को ट्रायल में शामिल नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें