अंबेडकरनगर। पारंपरिक कारीगरों व श्रमिकों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से संचालित विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के तहत जिला उद्योग एवं प्रोत्साहन केंद्र की ओर से मंगलवार को अकबरपुर के तमसा मार्ग प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। उद्घाटन मुख्य अतिथि परियोजना निदेशक अनिल सिंह ने किया।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का संचालन यूपी इंडस्ट्रियल कंसल्टेंट्स लिमिटेड (यूपीकॉन) की ओर से किया जा रहा है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य पारंपरिक कारीगरों एवं श्रमिकों को आधुनिक तकनीकों से जोड़कर उन्हें कौशलयुक्त, स्वावलंबी एवं रोजगारपरक बनाना है, जिससे उनकी आय में वृद्धि हो सके।
इस अवसर पर सहायक आयुक्त एचपी मौर्य, अजय कुमार शर्मा, निवेदिता सरोज, उद्यमी मित्र अखिलेश पटेल, धीरेंद्र प्रताप सिंह उपस्थित रहे।