अंबेडकरनगर। प्रमुख सचिव प्राविधिक शिक्षा एसराधा चौहान ने मंगलवार को जिला मुख्यालय स्थित राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज का निरीक्षण किया। सफाई व्यवस्था पर असंतोष जाहिर करते हुए इसमें सुधार लाने का निर्देश दिया। प्रयोगशाला में जरूरी उपकरणों की संख्या बढ़ाने का निर्देश देते हुए कहा कि कुछ उपकरण ऐसे भी रखे जाएं, जिनका न सिर्फ छात्र-छात्राओं बल्कि आसपास के ग्रामीणों को लाभ मिल सके। बाद में उन्होंने स्टार्ट ऑफ सेल (परिकल्पना) का लोकार्पण किया।
मंगलवार पूर्वाह्न राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज पहुंचीं एसराधा चौहान ने सफाई व्यवस्था पर नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि इस पर विशेष ध्यान दिया जाए। न सिर्फ कॉलेज परिसर, बल्कि ब्वॉयज व गर्ल्स हॉस्टल में भी सफाई की समुचित व्यवस्था की जाए। समय-समय पर अभियान चलाकर इसके प्रति छात्र-छात्राओं को जागरूक भी किया जाए। लैब के निरीक्षण के दौरान उन्होंने प्रयोगशाला में उपकरणों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। कहा कि कुछ ऐसे भी उपकरण रखे जाएं, जिनका लाभ सिर्फ छात्र-छात्राओं ही नहीं बल्कि आसपास के ग्रामीणों को भी मिल सके।
कहा कि छात्र-छात्राओं को किसी प्रकार की समस्या न हो इसके लिए ठोस कदम उठाए जाएं। गर्ल्स हॉस्टल के भ्रमण के दौरान उन्होंने छात्राओं से व्यवस्था के बारे में जानकारी हासिल की। छात्राओं से आह्वान किया कि वे बेहतर शिक्षा ग्रहण परिवार व समाज का नाम रोशन करें। बाद में प्रमुख सचिव व प्रशासकीय परिषद अध्यक्ष पर्वत सिंह यादव, निदेशक राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज में निर्मित स्टॉर्ट अप सेल (परिकल्पना) का लोकार्पण किया। इंजीनियरिंग कॉलेज की प्रशासकीय परिषद की बैठक में कई प्रस्तावों पर विचार-विमर्श गहनता से किया गया। इस दौरान राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज के निदेशक डॉ. अखिलेश कुमार मिश्र, प्रो. एमएम गोरे, रामअवध मिश्र, आरएस यादव, जेपी पाण्डेय आदि मौजूद रहे।