अंबेडकरनगर। मिलावटी दूध की बिक्री पर अंकुश लगाने को लेकर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम का छापेमारी अभियान शनिवार को भी जारी रहा। टीम ने अभियान चलाकर तीन अलग अलग स्थानों से दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया।
जिलाधिकारी के निर्देश पर खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने मिलावटी दूध की बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए छापेमारी अभियान चला रखा है। इसी क्रम में शनिवार को भी अभिहीत अधिकारी राजवंश प्रकाश श्रीवास्तव के नेतृत्व में टीम ने जगह जगह छापेमारी कर दूध के तीन नमूने लिए।
अभिहीत अधिकारी ने बताया कि टीम ने दहीरपुर के निकट दूध विक्रेता रामधीरज से दूध का नमूना मिलावट के संदेह में लिया। इसके बाद अरिया बाजार के निकट दूधिया अनुज कुमार को रोककर दूध की जांच की गई। मिलावट के संदेह में दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेज दिया। सद्दरपुर बाजार में सद्दाम दूधिया से भी दूध का नमूना लिया। बाद में सभी नमूनों को जांच के लिए भेज दिया।