फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निजी चिकित्सक को गोली मारने के नामजद आरोपी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के पदुमपुर बाजार में बीते मंगलवार को हुए गोलीकांड में पुलिस ने दो आरोपयिों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है। थानाध्यक्ष राजेसुल्तानपुर रामलखन पटेल ने बताया कि पदुमपुर बाजार में हुए गोलीकांड में साजिश रचने के आरोपी हितई उर्फ हितलाल व आनंद को शुक्रवार सुबह प्रतापपुर रुपईपट्टी स्थित उनके घर से मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार कर लिया गया। आवश्यक पूछताछ के बाद दोनों आरोपियों को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

बीते मंगलवार को सुबह लगभग छह बजे बाइक सवार दो बदमाशों ने पदुमपुर कस्बे में निजी क्लीनिक चलाने वाले डॉ. लक्ष्मीकांत यादव को गोली मार दी थी। यह घटना उस समय हुई थी, जब वह क्लीनिक की सफाई कर बाहर खड़े थे। पुलिस ने चिकित्सक डॉ. लक्ष्मीकांत यादव के पुत्र नेत्र चिकित्सक डॉ. विपुल यादव की तहरीर पर दो अज्ञात एवं पांच नामजद लोगों के विरुद्घ केस दर्ज किया था। पुलिस ने नामजद आरोपी प्रतापपुर रूपईपट्टी निवासी हितई उर्फ हितलाल व आनंद को शुक्रवार सुबह गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें