फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अजय हत्याकांड में तीसरे आरोपी की तलाश तेज

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। मालीपुर के तेंदुआ दियरा गांव में बुधवार रात हुई अजय कुमार उर्फ गब्बर शुक्ला की हत्या के मामले में पुलिस ने तीसरे आरोपी भाई राजेश शुक्ला की तलाश तेज कर दी है। पुलिस के अनुसार, राजेश की लोकेशन लखनऊ में मिलने के बाद एक टीम वहां संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है। इससे पहले पुलिस राजेश की पत्नी सोनी शुक्ला और भतीजे अनिरुद्ध शुक्ला को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी है।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के मुताबिक हत्या वाली रात सोनी, अनिरुद्ध और राजेश की लोकेशन अजय के घर के आसपास मिली थी। पत्नी और भतीजे की गिरफ्तारी के बाद राजेश पुलिस को चकमा देकर जिले से बाहर निकल गया। अब उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।
पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार आरोपियों ने बताया था कि अजय ने करीब दो माह पहले दो बिस्वा जमीन बेची थी। उन्हें आशंका थी कि वह अपनी बाकी जमीन भी बेच सकता है। इसी विवाद को हत्या की मुख्य वजह माना जा रहा है। अजय अविवाहित थे और गांव की आबादी से कुछ दूरी पर स्थित मकान में अकेले रहते थे। 19 अगस्त की रात खाना खाने के बाद वह घर में सोने चले गए थे। अगले दिन सुबह करीब आठ बजे मुख्य दरवाजे के पास तख्त पर उनका खून से लथपथ शव मिला था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीओ अनूप सिंह ने बताया कि राजेश की गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार दबिश दे रही है और जल्द राजेश को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें