फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: अधिवक्ता से एसडीएम के स्टेनो ने की अभद्रता, निलंबित

Mon, 23 Sep 2024 11:30 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
नाराज अधिवक्ताओं ने तहसील परिसर में दिया धरना
विज्ञापन

एसडीएम व सीओ ने समझाकर शांत कराया मामला
संवाद न्यूज एजेंसी

अंबेडकरनगर। दाखिल खारिज फीडिंग को लेकर सोमवार दोपहर बाद अकबरपुर तहसील में एसडीएम के स्टेनो व अधिवक्ता के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि स्टेनो ने अधिवक्ता के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट भी की। इससे नाराज अधिवक्ता तहसील परिसर में धरने पर बैठ गए। जानकारी होते ही पहुंचे एसडीएम सौरभ शुक्ला व सीओ देवेंद्र कुमार मौर्य ने समझा बुझाकर मामला शांत कराया। बाद में कार्यवाहक स्टेनो को निलंबित कर दिया गया।
सोमवार दोपहर बाद अधिवक्ता राममूर्ति यादव एसडीएम अकबरपुर के कार्यवाहक स्टेनो अश्विनी उपाध्याय के कक्ष में पहुंचे। अश्विनी मूल रूप से लेखपाल हैं। राममूर्ति के अनुसार उन्होंने एक दाखिल खारिज की फीडिंग के अपडेट को लेकर स्टेनो से जानकारी हासिल करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि इस पर स्टेनो ने उनके साथ अभद्रता शुरू कर दी। दोनों में इस पर कहासुनी होने लगी। इससे मौके पर हंगामा होने लगा। अधिवक्ता का आरोप है कि स्टेनो ने उनके साथ मारपीट भी की। इसकी जानकारी अन्य अधिवक्ताओं को हुई तो वे स्टेनो कक्ष के निकट पहुंच गए और कार्रवाई की मांग को लेकर धरने पर बैठ गए। उनका कहना था कि स्टेनो के खिलाफ केस दर्ज कराया जाए। साथ ही निलंबित भी किया जाए। इस बीच जानकारी होते ही एसडीएम व सीओ सदर वहां पहुंचे। काफी देर तक समझाया बुझाया। इसके बाद कार्यवाहक स्टेनो को निलंबित कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें