फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राष्ट्रप्रेम और सेवा की भावना जगाने का माध्यम है स्काउट-गाइड

Thu, 13 Nov 2025 11:32 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। पंडित जवाहरलाल नेहरू स्मारक इंटर कॉलेज जवाहर नगर आदमपुर में आयोजित तीन दिवसीय स्काउट-गाइड प्रशिक्षण शिविर का समापन बुधवार को हुआ।
विज्ञापन

प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को सीटी संकेत, टोली गठन, टेंट पिचिंग, बिना बर्तन के भोजन बनाना, रस्सी में गांठ बांधना, झंडा गीत, नियम और प्रतिज्ञा जैसे विषयों पर व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के साथ ही स्काउट एवं गाइड द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। प्रधानाचार्य उमेश कुमार पांडेय ने कहा कि ऐसे प्रशिक्षण शिविर छात्रों में आत्मनिर्भरता, अनुशासन और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। स्काउट और गाइड केवल एक संगठन नहीं, बल्कि यह युवा पीढ़ी में राष्ट्रप्रेम, सेवा और जिम्मेदारी की भावना जगाने का माध्यम है। शिविर का संचालन जिला संगठन आयुक्त बलिराम राजभर, ट्रेनिंग काउंसलर करिश्मा व अंचल ने किया। इस दौरान शशि भूषण पांडेय, उषा त्रिपाठी, सुखदेव वर्मा, रामभेद यादव, सीलम, राजमन व शिवमेश्वर पटेल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें