फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: राम-निषाद संवाद का हुआ भावपूर्ण मंचन

Thu, 13 Nov 2025 11:31 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर के पिंडोरिया की रामलीला में राम-निषाद राज संवाद का दृश्य
विज्ञापन
जलालपुर (अंबेडकरनगर)। जलालपुर क्षेत्र के पिंडोरिया ग्राम सभा में आदर्श रामलीला समिति के तत्वावधान में चल रही पांच दिवसीय रामलीला में बुधवार की रात भगवान श्रीराम और निषादराज के संवाद का मनमोहक मंचन किया गया। इस प्रसंग ने उपस्थित दर्शकों को भावविभोर कर दिया।
विज्ञापन

रामलीला के दौरान दशरथ प्रतिज्ञा, वन गमन और निषादराज-राम संवाद जैसे प्रसंगों का भव्य व जीवंत प्रदर्शन हुआ। कलाकारों के सजीव अभिनय और प्रभावशाली संवादों ने श्रद्धालुओं को मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्शों की याद दिलाई। समिति के अध्यक्ष राज नारायण गिरि ने बताया कि पिंडोरिया में वर्षों से स्थानीय कलाकारों के सहयोग से परंपरागत रूप में रामलीला का आयोजन किया जा रहा है, जो गांव की धार्मिक और सांस्कृतिक विरासत को जीवित रखता है।
कार्यक्रम के आयोजन में समिति के उपाध्यक्ष साजेंद्र यादव, रितेश गुप्ता, विरेंद्र निषाद, रूद्र नारायण पांडेय, अभिषेक सिंह, प्रवीण गौड़, अमित उपाध्याय, दीपक सिंह सहित अन्य पदाधिकारियों का योगदान रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें