फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: तेज धूप से झुलसाया, लू के थपेड़ों ने किया बेहाल

विज्ञापन
जिला अस्पताल में पीने का पानी भरता युवक। -संवाद
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। सूरज की तपिश और लू के थपेड़ों से मंगलवार को लोगों का जीना दुश्वार हो गया। तेज धूप और भीषण गर्मी से हर जगह लोग बेहाल नजर आए। मंगलवार को जिले का अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। गर्मी की बचाने में एसी और कूलर भी नाकाफी साबित हुए।
विज्ञापन

सुबह से ही तेज धूप निकल आई। हालत यह हुई सुबह नौ बजे ही घर से बाहर निकलना दुश्वार हो गया। जरूरी कामकाज से बाहर निकले लोग बेहाल नजर आए। कोई मुंह पर पानी छीटें मारता नजर आया तो काेई पसीना पोछते परेशान हाल दिखा। सबसे ज्यादा लोगों को लू के थपेड़ों ने परेशान किया। चेहरे को कपड़े से ढकने के बावजूद राहत नहीं मिल सकी। आम का पना, गन्ने का जूस और शिकंजी की दुकानों पर खासी भीड़भाड़ रही। दोपहर में ज्यादातर बाजारों में सन्नाटा पसर गया। दोपहर 12 से शाम चार बजे के बीच हालात सबसे ज्यादा खराब रहे।
मौसम विभाग ने 31 मई तक लू का प्रकोप रहने का पूर्वानुमान जताया है। शहर में मंगलवार को अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन



1200 मरीज पहुंचे जिला अस्पताल
जिला अस्पताल में 1200 रोगी पहुंचे। इसमें 700 मरीज मेडिसिन विभाग से संबंधित थे। ज्यादातर उल्टी, दस्त और हीटस्ट्रोक के शिकार थे। डाॅ. योगेश वर्मा ने बताया कि ज्यादा तापमान से हीट स्ट्रोक का खतरा बढ़ जाता है। भीषण गर्मी के चलते रोडवेज, रेलवे स्टेशन के साथ ही शहजादुपर बाजार में सन्नाटा पसरा नजर आया।


लू लगने के लक्षण
जिला अस्पताल के चिकित्सक डॉ. मनोज शुक्ल ने बताया कि लू लगने पर कई तरह के लक्षण होते हैं, जिसका सभी को ध्यान रखना चाहिए। इसमें पसीना निकलना बंद हो जाना, उल्टी आना और शरीर में तेज दर्द, जी मिचलाना और तेज बुखार, मांसपेशियों में ऐंठन, त्वचा सूखी, दस्त लगने के साथ डिमेंशिया, धड़कन तेज होना, चक्कर आना आदि प्रमुख लक्षण हैं।

बचाव के उपाय
ज्यादा से ज्यादा पानी पीएं, सफेद, हल्के रंग के कपड़े पहनें, धूप में चश्मा, छाते का प्रयोग करें, दोपहर 12 से 4 तक बाहर न निकलें, नींबू पानी, शिकंजी, छाछ, पना पीएं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें