फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीईओ ने स्कूल किया सील

Fri, 14 Jul 2017 11:02 PM IST
अमर उजाला/अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मान्यता के बिना संचालित स्कूलों के प्रति बेसिक शिक्षा विभाग ने रुख सख्त किया है। ऐसे ही एक स्कूल पर बीईओ ने छापेमारी कर शुक्रवार को पुलिस की मदद से ताला जड़ दिया। यह कार्रवाई करने पहुंची टीम को देखते ही विद्यालय के अध्यापक भाग खड़े हुए। इसके बाद वहां अध्ययनरत 50 से अधिक बच्चों को घर भेज दिया गया। विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र के अन्य विद्यालय संचालकों में हड़कंप मच गया है।
विज्ञापन


गौरतलब है कि ग्रीष्मावकाश के बाद एक बार फिर स्कूलों का संचालन शुरु हुआ तो बेसिक शिक्षा विभाग ने ऐसे विद्यालयों पर सख्ती शुरू की जो बिना मान्यता के चल रहे हैं। इससे पहले ऐसे कई विद्यालयों को नोटिस भी दी जा चुकी है। हालांकि ऐसी नोटिस को विद्यालय संचालकों ने नजर अंदाज कर मनमाने ढंग से संचालन जारी रखा।

इस बीच जहांगीरगंज के खंड शिक्षा अधिकारी शैलेन्द्र त्रिपाठी ने को फत्तेपुर खास गांव में किसान बालिका प्राथमिक विद्यालय का संचालन बिना मान्यता के होने की सूचना मिली। जहांगीरगंज पुलिस के साथ शुक्रवार को बीईओ ने गांव के स्कूल जा पहुंचे। पुलिस व अधिकारी को देखते ही विद्यालय में हड़कंप मच गया।
विज्ञापन


शिक्षण कार्य में लगे शिक्षक व कर्मचारी भाग निकले। अधिकारियों ने स्कूल में मौजूद करीब 50 बच्चों को एक स्थानीय कर्मचारी के साथ उनके घर भेजा। इसके बाद टीम ने विद्यालय का मुख्य गेट बाहर से बंद कर ताला जड़ दिया। विद्यालय को सीज करने की कार्रवाई के साथ ही एक नोटिस भी चस्पा की गई। इसमें कहा गया कि यदि बिना मान्यता प्राप्त इस विद्यालय को फिर से खोला गया तो कड़ी वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। 
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें