फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल जा रहे छात्र को ई-रिक्शे ने रौंदा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के घटकना गांव में शनिवार को स्कूल जा रहे छात्र को ई-रिक्शा ने रौंद दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। आसपास के ग्रामीण जब तक मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही वाहन को अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के घटकना गांव निवासी अमरेंद्र का पुत्र अर्जुन (7) परिषदीय विद्यालय घटकना में पढ़ता था। प्रतिदिन की तरह वह शनिवार को भी विद्यालय गया। बताया जाता है कि वह बगैर ड्रेस के ही विद्यालय गया था। इस पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने उसे ड्रेस पहनकर स्कूल आने के लिए कहा। कहा गया कि मंत्री का दौरा है। ऐसे में सभी बच्चों को ड्रेस में ही आना है। इस पर अर्जुन वापस घर चला गया।
घरवालों ने ड्रेस साफ न होने की बात कहते हुए उसे फिर से विद्यालय भेज दिया। इस बार जब वह सड़क पार कर रहा था, तभी उधर से गुजर रहे तेज रफ्तार ई-रिक्शे ने उसे रौंद दिया। इसके साथ ही ई-रिक्शा उस पर पलट गया, जिससे अर्जुन नीचे दब गया। इससे मौके पर अफरातफरी मच गई। जब तक आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, तब तक चालक वाहन छोड़कर भाग गया। ग्रामीणों ने आननफानन वाहन के नीचे दबे छात्र को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। कोतवाली पुलिस के अनुसार अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही जरूरी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें