फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 40 बच्चों से भरी स्कूली बस गड्ढे में धंसी, बचा हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
जहांगीरगंज (अंबेडकरनगर)। जल निगम की लापरवाही से सोमवार सुबह करीब 40 छात्र-छात्राओं की जान सांसत में आ गई। जहांगीरगंज नगर पंचायत के फतेहपुर खास में पाइपलाइन बिछाने के लिए खोदे गए गड्ढे में बच्चों से भरी स्कूली बस का पहिया अचानक धंस गया। बस के फंसते ही बच्चों में अफरातफरी मच गई। गनीमत रही कि बस पलटी नहीं और सभी बच्चे सुरक्षित रहे।
विज्ञापन


फतेहपुर खास में जल निगम की ओर से पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खोदाई कर गड्ढा छोड़ दिया गया है। सोमवार सुबह इसी रास्ते से गुजर रही स्कूली बस का पहिया गड्ढे में धंस गया। बस में करीब 40 बच्चे सवार थे। घटना की जानकारी मिलते ही राम सकल, रंजीत, पवन गुप्ता, छोटेलाल, रामबदन, राजू और अंबिका प्रसाद प्रजापति समेत अन्य लोग मौके पर पहुंच गए और बच्चों को सुरक्षित बाहर निकालने में मदद की। स्थानीय लोगों ने संबंधित अधिकारियों और जल निगम कर्मचारियों को सूचना दी। इसके बाद कर्मचारी मौके पर पहुंचे और बस को गड्ढे से बाहर निकाला।
विज्ञापन

अधिशासी अधिकारी उमेश पासी ने बताया कि मामला संज्ञान में है इसके लिए जल जीवन मिशन को पत्र लिखकर शीघ्र मार्ग ठीक कराए जाने के कहा जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें