फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

300 परिषदीय स्कूलों में शुरु हुआ मल्टीपल हैंडवॉशिंग यूनिट के निर्माण का काम

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत जिले के 300 परिषदीय विद्यालयों में मल्टीपल हैंडवॉशिंग यूनिट का निर्माण शुुरु हो गया है। शासन के निर्देश पर जिले के 1586 परिषदीय स्कूलों में इसका निर्माण होना है। शासन के निर्देश पर प्रथम चरण में 300 परिषदीय स्कूलों में यूनिट की स्थापना के लिए कार्य शुुरु हो गया है। इससे स्कूल जाने वाले बच्चों को हैंडवाशिंग की सुविधा मिलेगी। इससे छात्र छात्राओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता भी आएगी। पंचायतीराज विभाग व बेसिक शिक्षा विभाग ने आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत विद्यालयों में निर्माण कार्य शुरु कर दिया है।
विज्ञापन

बताते चलें कि शासन का निर्देश है कि जिले के सभी 1586 परिषदीय स्कूलों में आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत मल्टीपल हैंडवॉशिंग यूनिट का निर्माण कराया जाए। इस यूनिट की स्थापना से विद्यालय में पढ़ने वाले बच्चों को हाथ धुलने में मदद मिलेगी। साथ ही छात्र छात्राएं स्वच्छता के लिए प्रेरित होंगे। इसी उद्देश्य की पूर्ति के लिए शासन आपरेशन कायाकल्प योजना के तहत परिषदीय स्कूलों में मल्टीपल हैंडवाशिंग यूनिट की स्थापना की जा रही है।
इसी क्रम में शासन के निर्देश पर जिले के 300 परिषदीय स्कूलों में प्रथम चरण में यूनिट की स्थापना का कार्य शुरु कर दिया जाएगा। इसमें बोरिंग कराने के साथ ही पानी के लिए 6 टोटियां लगाई जाएंगीं। छात्र-छात्राओं को हाथ धुलने के लिए साबुन आदि की व्यवस्था होगी। शिक्षकों द्वारा छात्र-छात्राओं को इसके लिए प्रेरित भी किया जाएगा। शासन के इस निर्णय से छात्र छात्राओं के साथ ही अभिभावकों में खुशी का माहौल है। कहा कि परिषदीय स्कूलों में बेहतर सुविधाएं मुहैया होनी चाहिए। इससे छात्र-छात्राओं के स्वास्थ्य पर भी बेहतर असर पड़ेगा।
विज्ञापन

जिला समन्वयक निर्माण विकास कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर परिषदीय स्कूलों में मल्टीपल हैंडवॉशिंग यूनिट का निर्माण कराया जाना है। प्रथम चरण में 300 विद्यालयों में इसका निर्माण कार्य कराया जा रहा है। सभी प्रधानाध्यापकों व ग्राम पंचायत अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित किया गया है। इस यूनिट के निर्माण से बच्चों के अंदर स्वच्छता की भावना जागृत होगी। बीएसए अतुल कुमार सिंह ने कहा कि निर्माण कार्य तेजी से चल रहा है। सभी प्रधानाध्यापकों को आपरेशन कायाकल्प के तहत निर्माण का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें