अंबेडकरनगर। दीपावली के मद्देनजर खाद्य विभाग की टीम ने अभियान तेज कर दिया है। गुरुवार को अभिहित अधिकारी राजवंश श्रीवास्तव के नेतृत्व में मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी केके उपाध्याय, रत्नाकर पाण्डेय, चित्रसेन व भानुप्रताप सिंह ने अकबरपुर नगर में कई दुकानों पर छापा मारकर दो खाद्य सामग्रियों का नमूना लिया। अभिहित अधिकारी ने बताया कि गुरुवार को पटेलनगर तिराहे पर दुग्ध विक्रेता वीरेंद्र कुमार से दूध का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है।
इसके अलावा बसखारी में हैदरी मस्जिद के पीछे स्थित नमकीन निर्माण इकाई का निरीक्षण कर बीकानेरी ब्रांड का नमूना लेकर जांच के लिए भेजा गया है। टीम ने जलालपुर रोड, बसखारी में बैंक ऑफ इंडिया के नीचे चल रही मोटी सेवई की निर्माण इकाई का निरीक्षण कर निर्देश दिया। कहा कि आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।