फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर और बढ़ा, कई गांवों पर खतरा

विज्ञापन
 टांडा में सरयू नदी मे बढ़ रहा पानी का स्तर  - संवाद
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। सरयू नदी के जलस्तर में सोमवार को एक बार फिर वृद्धि हुई। इससे निकटवर्ती माझा क्षेत्र के लगभग एक दर्जन गांवों के ग्रामीणों की चिंता बढ़ गई। इस बीच तहसीलदार के नेतृत्व में राजस्वकर्मियों ने माझा कम्हरिया व अराजी देवारा पहुंचकर बाढ़ चौकियों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रविवार को सरयू नदी का जलस्तर स्थिर होने पर माझा क्षेत्र के ग्राम पंचायत अराजी देवारा के कल्लू का पुरवा, हंसू का पूरा, करिया लोनिया का पूरा व ग्राम पंचायत माझा कम्हरिया के पटपरवा, सिद्धनाथ का पूरा, सत्यनरायन का पूरा, रग्धू का पूरा, निषाद बस्ती व दलित बस्ती के ग्रामीणों ने राहत की सांस ली थी। उम्मीद थी कि जलस्तर अब नहीं बढ़ेगा। हालांकि शाम होते-होते एक बार फिर से जलस्तर में वृद्धि होने लगी। सोमवार को शाम चार बजे तक रविवार की तुलना में 82 सेमी. वृद्धि हो गई। इससे निकटवर्ती गांव के ग्रामीणों की चिंता एक बार फिर से बढ़ गई। उनका कहना है कि यदि इसी प्रकार से जलस्तर में वृद्धि होती रही तो शीघ्र ही खेत से होता हुआ पानी गांव के अंदर तक पहुंच जाएगा।
उधर सोमवार को तहसीलदार पद्मेश श्रीवास्तव राजस्व कर्मियों के साथ माझा कम्हरिया व अराजी देवारा पहुंचे। उन्होंने बाढ़ चौकियों का जायजा लिया। इसके साथ ही ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि बाढ़ से निपटने को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उधर टांडा तहसील के निकटवर्ती गांवों में भी बाढ़ को लेकर ग्रामीणों के बीच चिंता बढ़ गई है। प्रशासन ने यहां भी ग्रामीणों को हर संभव मदद का भरोसा दिलाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें