फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: सरयू का जलस्तर बढ़ा, कम्हरिया माझा में कटान शुरू

विज्ञापन
सरयू नदी का जलस्तर बढ़ने से मांझा कम्हरिया में शूरु हुई कटान। संवाद
विज्ञापन
राजेसुल्तानपुर (अंबेडकरनगर)। आलापुर विधानसभा क्षेत्र के कम्हरिया माझा के लोग हर साल सरयू की बाढ़ का कहर झेलते हैं। वर्ष 1970 से हर वर्ष बाढ़ की त्रासदी झेल रहे इस क्षेत्र का एक पुरवा बाढ़ की भेंट चढ़ चुका हैं। इस वर्ष भी सरयू नदी के तट पर बसे गांवों में नदी का जलस्तर बढ़ते ही कटान शुरू हो गया है। यही यही हाल रहा कि बारिश होते ही किसानों की गाढ़ी कमाई से बोई हुई फसल नदी में समा जाएगी। हालांकि अभी शुरुआत है, नदी का जलस्तर अभी चेतावनी बिंदु के नीचे है, लेकिन लगातार कटान देख नदी किनारे बसी आबादी परेशान हो उठी है।
विज्ञापन

मांझा कम्हरिया व कम्हरिया गांव के निकट सरयू नदी के किनारे किसानों के खेतों में एक बार पुनः नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान शुरू हो गया है। नदी के किनारे खेतों में कटान होने से किसान की चिंताएं बढ़ने लगी हैं। इटौरा ढोलीपुर के किसान तालुकदार सिंह, राघवेंद्र सिंह, परमात्मा सिंह के अलावा कम्हरिया के किसान कृपा शंकर सिंह व सुरेश सिंह व मांझा कम्हरिया के एक दर्जन किसानों के खेत पूर्व में कटान से नदी में समाहित हो गए थे।
किसान राम आसरे, विजयी, सतिराम, राम पलट ने कहा कि नदी का जलस्तर बढ़ने से कटान शुरू हो गया है। वहीं बैंबू स्टड का निर्माण कार्य काफी धीमी गति से चल रहा है। ऐसे में अगर जलस्तर बढ़ता है तो गांव पर संकट खड़ा हो जाएगा। एसडीएम सुभाष सिंह धामी ने बताया कि पानी का जलस्तर बढ़ा है। काटन रोकने के लिए अयोध्या बाढ़ खंड कटान वाले क्षेत्र में बैंबू स्टड का निर्माण करा रही है। तहसील प्रशासन के कर्मचारी भी निगरानी में लगे हुए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें