अंबेडकरनगर। कटका के अमोला निवासी जितेंद्र सिंह (65) के साथ साइबर ठगी हो गई। शनिवार की दोपहर जितेंद्र के मोबाइल नंबर पर फोन आया। दूसरी तरफ से बोलने वाले ने खुद को वकील बताया। पीड़ित ने अपने जानने वाले अयोध्या के इब्राहिम वकील का नाम लिया तो उसने हामी भर दी।
इसके बाद उसने कहा कि मुझे 55 हजार रुपये का ट्रांजेक्शन करना बहुत जरूरी है। मेरे नंबर से हो नहीं पा रहा है। आपके खाते में 55 हजार रुपये और मोबाइल नंबर भेज रहा हूं। उसी नंबर पर ट्रांजेक्शन कर दें। इसी दौरान 55 हजार रुपये ट्रांजेक्शन का मैसेज देखे बिना उन्होंने अपने फोन पे से एक बार 30 हजार और दूसरी बार में 25 हजार रुपये दिए गए नंबर पर भेज दिए। बाद में उन्हें ठगी की जानकारी हुई। साइबर थाना प्रभारी राजकुमार वर्मा ने बताया कि जांच की जा रही है। (संवाद)