फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खतरे के लाल निशान से 15 सेंमी ऊपर पहुंची सरयू

विज्ञापन
अंबेडकरनगर के टांडा में खतरे के लाल निशान से ऊपर बहती सरयू नदी। - फोटो : AMBEDKAR NAGAR
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। टांडा तहसील क्षेत्र से होकर गुजर रही सरयू सोमवार को खतरे के लाल निशान 92.730 मीटर से 15 सेंटीमीटर ऊपर पहुंच गई। जलस्तर बढ़ने को लेकर नदी के किनारे बसे गांवों के ग्रामीणों में बाढ़ की चिंताएं बढ़ने लगी है। नदी के जलस्तर में वृद्धि होने के साथ ही तहसील प्रशासन प्रशासन ने भी अपनी तैयारियां मुकम्मल करना शुरू कर दिया है। प्रशासन का दावा है कि तहसील प्रशासन बाढ़ से निपटने के लिए पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन

सरयू नदी का जलस्तर अक्सर अगस्त माह में ही बढ़ जाता था, लेकिन इस वर्ष ऐसा नहीं हुआ। सितंबर माह भी आधा बीत गया, लेकिन सरयू नदी का पानी खतरे के लाल निशान से नीचे ही था। ऐसे में लोगों को उम्मीद थी कि शायद इस बार सरयू का पानी लाल निशान न पार करे। यह बात अलग है कि तहसील प्रशासन ने जुलाई माह में ही बाढ़ से निपटने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी लगा दी थी।
महादेवा घाट पर प्रशिक्षण शिविर भी लगाया गया था। नदी के किनारे व माझा क्षेत्र में रहने वाले लोगों को भी समुचित जानकारी दी गयी थी। हालांकि जिले में व अन्य क्षेत्रों में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश का असर अब सरयू नदी के जलस्तर में दिखने लगा है। सोमवार को बाढ़ प्रखंड विभाग ने सरयू नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान से 15 सेंटीमीटर ऊपर दर्ज किया। नदी का जलस्तर खतरे के लाल निशान 92.730 मीटर से 92.880 मीटर पर पहुंच गया है।
विज्ञापन

एसडीएम एसपी सिंह ने बताया कि सरयू नदी के पानी में वृद्धि हुई है। परन्तु अभी बाढ़ जैसे कोई हालात नही हैं। नदी के पानी पर पूरा ध्यान दिया जा रहा है। बाढ़ से निपटने के लिए प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें