फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मलेशिया में नौकरी दिलाने के नाम पर पर तीन लोगों से पांच लाख की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। विदेशों में नौकरी दिलाने के नाम पर ठगी का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला आलापुर थानांतर्गत हिसामुद्दीनपुर पिपरा गांव से सामने आया है। बताया जाता है कि तीन युवाओं को जालसाजों ने टूरिस्ट वीजा देकर मलेशिया बुलाया और पांच लाख रुपए ऐंठ लिए।
विज्ञापन

पीड़ितों को इसकी जानकारी मलेशिया पहुंचने के बाद हो सकी। किसी तरह तीनों गत दिवस घर पहुंचे और थाने पहुंचकर आलापुर पुलिस से शिकायत दर्ज करायी। जालसाजी के इस मामले में मलेशिया में रह रहा एक युवक व गांव में रह रहे उसके पिता शामिल हैं।
आलापुर पुलिस से की गई शिकायत रामतिलक मौर्य ने बताया कि उसके एक मित्र का पुत्र मलेशिया में रहता है। बीते दिनों उसके मित्र ने कहा कि कुछ पैसों की व्यवस्था करो और बेटे से कहकर तुम्हारे बेटे को भी मलेशिया में नौकरी दिला दें। रामतिलक अपने मित्र के झांसे में आ गया। वह अपने बेटे को मलेशिया में नौकरी दिलाने के लिए पैसों की व्यवस्था कर रहा था। इसी बीच उसके पुत्र मिथुन मौर्य के दो अन्य मित्र अभिषेक मौर्य व आकाश पाठक निवासी शांतिपुर, थाना बिलरियागंज जनपद आजमगढ़ मिल गए। उन लोगों ने मलेशिया में नौकरी दिलवाने की बात कही। वह उन दोनों युवकों को भी आरोपी से मिलवाया।
विज्ञापन

आरोपी द्वारा कहा गया कि तीनों मिलकर पांच लाख रुपए की व्यवस्था करनें की बात कही गई। तीनों ने मिलकर आरोपी को पांच लाख रुपए दिए। इस बीच 15 अगस्त को तीनों जयपुर से प्लेन से मलेशिया पहुंचे। यहां आरोपी के बेटे द्वारा तीनों का आवभगत किया गया। उन्हें रहने के लिए एसी युक्त कमरा दिया गया। इस बीच नौकरी न मिल पाने का बहाना बताया गया, इसके बाद उनसे वहां गंदे नाले साफ कराए गए।
इसी दौरान तीनों को पता चला कि उनका बीजा तो 15 दिन के लिए टूर वीजा है। इस पर उन लोगों में हड़कंप मच गया। इसकी जानकारी परिजनों को दी गई। परिजनों ने किसी तरह पैसों की व्यवस्था कर तीनों को वापस देश बुलाया। इस बीच ठगी का शिकार हुए लोगों ने आलापुर पुलिस से मामले की मिलकर शिकायत दर्ज करायी। आलापुर पुलिस का कहना है कि तीन लोगों ने नौकरी के नाम पर ठगी की शिकायत दर्ज करायी है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें