फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: खोवा समेत सात खाद्य सामग्री के नमूने जांच को भेजे

Thu, 05 Dec 2024 11:37 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को गोविंद साहब मेला परिसर में लगी दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान खजला व खोवा समेत सात नमूने एकत्र कर जांच के लिए भेजे।
विज्ञापन

एक माह तक चलने वाले गोविंद साहब मेले में खजला प्रमुख मिठाई होती है। बड़ी संख्या में मेलार्थी इसकी खरीदारी करते हैं। ऐसे में मिलावट आदि को रोकने के लिए बृहस्पतिवार को खाद्य विभाग की टीम ने मेला स्थल पहुंचकर जांच की। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी सुरेंद्र वर्मा के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा अधिकारी अमित कुमार पांडेय, चंद्र प्रकाश यादव, आदर्श प्रताप एवं दिनेश कुमार राय की संयुक्त टीम ने खाद्य पदार्थ की दुकानों की जांच की।
लाला पन्ना लाल सुभाष चंद्र खजला भंडार से खोवा युक्त खजला, नमकीन खजला, रिफाइंड सोयाबीन तेल का नमूना लिया। इसके बाद शर्मा खजला भंडार से खोवा व खोवा युक्त खजला तथा सामग्री तैयार करने वाले तेल का नमूना संग्रहित कर प्रयोगशाला में जांच के लिए भेजा। सहायक आयुक्त (खाद्य) द्वितीय श्रवण कुमार त्रिपाठी ने बताया कि रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें