हजपुरा (अंबेडकरनगर)। शाॅर्ट सर्किट से छप्पर में आग लगने से बृहस्पतिवार को हजारों का सामान जल गया। ग्रामीणों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सम्मनपुर थाना क्षेत्र के चकिया दामोदरपुर निवासी बृजपति विश्वकर्मा अपने पुत्र के साथ बृहस्पतिवार को अकबरपुर इलाज कराने गए थे। घर पर केवल महिलाएं थीं।
दोपहर बाद करीब तीन बजे बिजली के तार में शाॅर्ट सर्किट से निकली चिंगारी छप्पर पर जा गिरी। इससे कुछ ही देर में छप्पर से आग की लपटें निकलने लगी। गुहार पर ग्रामीणों ने आग को नियंत्रित करने का प्रयास किया लेकिन तब तक एक ठेला, दो तख्त, गर्म कपड़े व राशन समेत खाना बनाने के लिए रखी लकड़ी जल गया। पीड़ित के अनुसार उसे हजारों रुपये का नुकसान हुआ है। लेखपाल अजय त्यागी ने मौके पर पहुंचकर नुकसान का आकलन किया।