अंबेडकरनगर। जिले में बुधवार को कोरोना संक्रमण के मात्र पांच नए मामले सामने आए। ऐसे में जिले में अब तक 1724 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं। हालांकि, 1644 लोग ठीक होकर घर जा चुके हैं। मात्र 46 का ही अलग-अलग अस्पतालों में इलाज चल रहा है।
सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले के लिए राहत की खबर है। पिछले एक पखवारे से लगातार कोरोना संक्रमण के नए मामलों में लगातार कमी आ रही है। बताया कि बुधवार को कोरोना संक्रमण के मात्र पांच नए मामले सामने आए। संक्रमण से जिले में अब तक 37 लोगों की मौत हो चुकी है।