फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तहसीलदार ने किया क्रय केंद्र का निरीक्षण, लापरवाही न बरतने को कहा

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रवणक्षेत्र। कटेहरी विकासखंड क्षेत्र के धान क्रय केंद्र, आशाजीतपुर कटारी नगर का बुधवार को तहसीलदार भीटी ने औचक निरीक्षण किया। उन्होंने धान खरीद कार्य का विवरण प्राप्त करते हुए खरीद कार्य में तेजी लाए जाने का निर्देश दिया। कहा कि किसानों को किसी भी प्रकार की मुश्किल न हो, इसका पूरा ख्याल रखा जाए। तहसीलदार भीटी ने बुधवार को धान क्रय केंद्र, आशाजीतपुर कटारीनगर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने धान खरीद का विवरण प्राप्त किया।
विज्ञापन

बताया गया कि अब तक 249 क्विंटल धान की खरीद की जा चुकी है। इस पर तहसीलदार ने सचिव दुर्गा प्रसाद पाण्डेय को खरीद कार्य में तेजी लाने का निर्देश दिया। कहा कि किसानों की उपज खरीद में किसी भी प्रकार की मनमानी या हीलाहवाली कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की मंशा के अनुरूप खरीद किया जाए। किसानों को कोई तकलीफ न हो, इस पर भी पूरा फोकस किया जाए। यदि खरीद कार्य में किसी भी तरह की मनमानी या हीलाहवाली की शिकायत संज्ञान में आता है तो संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस मौके पर कानूनगो जमुना प्रसाद वर्मा के अलावा कई अन्य कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें