फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: 3.90 लाख किसानों के खाते में पहुंची सम्मान निधि

Tue, 25 Feb 2025 12:40 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
कृ​षि विज्ञान केंद्र पांती में आयोजित किसान समारोह में प्रमाणपत्र के साथ खड़े किसान।
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के तीन लाख 90 हजार किसानों के खाते में किसान सम्मान निधि की 19वीं किस्त सोमवार को पहुंच गई। बिहार के भागलपुर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह सौगात किसानों को दी है। जिले के हर ब्लॉक मेंं इसका सीधा प्रसारण किसानों ने एलईडी टीवी पर देखा।
विज्ञापन

कृषि विज्ञान पांती में आयोजित किसान सम्मान समारोह में उपकृषि निदेशक डाॅ. अश्विनी सिंह ने 50 किसानों को सम्मान निधि का प्रमाणपत्र सौंपा। इसके बाद किसानों को मोटे अनाज के लाभ व खेती के गुर सिखाए गए। मक्का की बोआई के तरीके के साथ ही मोटे अनाज की खेती को बढ़ावा देने के लिए किसानों के समक्ष आने वाली परेशानियोंं को सुन निदान के भरोसा दिलाया। कृषि विज्ञानी डॉ. रामजीत ने जैविक खेती के तरीकों के बारे में किसानों को जागरूक किया। बताया कि जैविक खेती से उत्पन्न सब्जी और अनाज की खेती को अब लोग ज्यादा मांग रहे हैं। साधारण खेती के बजाए जैविक खेती के किसानों को टिप्स दिए गए। इस दौरान ईफ्को के क्षेत्रीय प्रबंधक देवी प्रसाद समेत किसान मौजूद रहे। ड्रोन से खेतों में खाद से लेकर कीटनाशक के छिड़काव का प्रदर्शन किया गया। कृषि विभाग के कार्यालय में जिला कृषि अधिकारी पीयूष राय ने किसानों को संबोधित किया। यहां 10 किसानों को किसान सम्मान निधि का प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें