फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambedkar Nagar News: पहले दिन हाईस्कूल के 1944 और इंटरमीडिएट के 1576 विद्यार्थियों ने छोड़ी परीक्षा

Tue, 25 Feb 2025 12:31 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अम्बेडकरनगर
विज्ञापन
जलालपुर के परीक्षा केंद्र नरेंद्र देव इंटर कॉलेज में छात्रों के प्रवेश पत्र देखते ​शिक्षक व कर्
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। जिले के 113 परीक्षा केंद्रों पर माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षा कड़ी सुरक्षा और निगरानी के बीच सोमवार से शुरू हो गई। इस दौरान हाईस्कूल में 1944 और इंटर में 1576 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। सचल दलों ने अलग-अलग पालियों में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। पहले दिन कहीं कोई नकलची नहीं मिला।
विज्ञापन


सोमवार सुबह साढ़े सात बजे से ही परीक्षार्थी परीक्षा केंद्र पहुंचने लगे। तलाशी के बाद ही विद्यार्थियों को केंद्र में प्रवेश दिया गया। इस दौरान पुलिसकर्मी व विद्यालय के जिम्मेदार शिक्षक गेट पर तैनात रहे और परीक्षार्थियों को आवश्यक दिशा निर्देश देते रहे। कई जगहों पर टीका लगाकर परीक्षा केंद्रों में बच्चों का स्वागत किया गया।

पहली पाली में सुबह साढ़े आठ बजे से हाईस्कूल की हिंदी और इंटर का सैन्य विज्ञान का पेपर शुरू हुआ। इसमें हाईस्कूल 35,037 के सापेक्ष 33,093 और इंटर के 14 पंजीकृत में से 12 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। परीक्षा के बाद सघन सुरक्षा के बीच कॉपियों की सीलिंग और पैकिंग की गई। इस दौरान शिक्षा विभाग के साथ वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


वहीं, इंटरमीडिएट की हिंदी और सामान्य हिंदी की परीक्षा दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शुरू हुई। 113 परीक्षा केंद्रों में 33,964 परीक्षार्थी शामिल होने थे, जिनमें से 1574 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी। संवेदनशील और अति संवेदनशील केंद्रों पर अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था रही।

133 केंद्रों में तीन संवेदनशील और छह अतिसंवेदनशील केंद्र हैं। परीक्षा में छह सचल दल, मजिस्ट्रेट, 27 सेक्टर मजिस्ट्रेट और 113 स्टेटिक मजिस्ट्रेट लगाए गए। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि परीक्षा नकलविहीन कराने के लिए नरेंद्र देव इंटर कॉलेज, जनता इंटर कॉलेज नेवादा, अमर गांधी जलालपुर व अन्य विद्यालयों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें