फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह माह बाद फिर संपूर्ण समाधान दिवस में सुनी गई फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। कोरोना संकट के बीच करीब छह माह बाद मंगलवार को जिले के सभी पांच तहसील मुख्यालय पर संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कोरोना संक्रमण के लगातार बढ़ते प्रकोप के चलते 410 फरियादियों ने ही संबंधित तहसील पहुंचकर अपनी अपनी समस्याएं रखीं। मौके पर 32 समस्याओं का निस्तारण हो सका। समस्याओं की सुनवाई के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया। न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया गया बल्कि समय समय पर अधिकारी व कर्मचारी के साथ साथ फरियादियों को भी सैनिटाइज किया जाता रहा।
विज्ञापन

अकबरपुर संपूर्ण समाधान दिवस की अध्यक्षता जिलाधिकारी राकेश कुमार मिश्र ने की। उन्होंने आने वाले फरियादियों से आह्वान किया कि कोरोना संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी का पूरी तरह निर्वह्न करना होगा। कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए शासन द्वारा जो गाइडलाइन जारी की गई है, उसका पूरी तरह पालन करें। न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, बल्कि घर से बाहर निकलने के दौरान मास्क जरूर लगाएं। एसपी आलोक प्रियदर्शी ने जिम्मेदारों को निर्देशित किया कि वे छोटे छोटे मामलों को भी गंभीरता से लें। इस दौरान कुल 130 मामले आए। 7 का मौके पर निस्तारण हुआ। इस मौके पर सीडीओ घनश्याम मीणा, एसडीएम अभिषेक पाठक आदि मौजूद रहे।
जलालपुर प्रतिनिधि के अनुसार एडीएम डॉ. पंकज कुमार वर्मा की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। 83 फरियादियों ने मौके पर पहुंचकर अपनी समस्या अधिकारियों के सामने रखी। 7 समस्याओं का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान एसडीएम महेंद्र पाल सिंह आदि मौजूद रहे। टांडा प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम अभिषेक पाठक की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 42 फरियादियों ने अपनी अपनी शिकायतें दर्ज कराईं। मात्र 3 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका।
विज्ञापन

भीटी प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम अनिल सिंह की अध्यक्षता में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन हुआ। कुल 69 शिकायतें आईं। 7 शिकायतों का मौके पर निस्तारण हो सका। आलापुर प्रतिनिधि के अनुसार एसडीएम धीरेंद्र कुमार श्रीवास्तव की अध्यक्षता में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में कुल 86 शिकायतें आईं। मौके पर 8 शिकायतों का निस्तारण हुआ। इस बीच शिकायतों की सुनवाई के दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पूरा ध्यान रखा गया। न सिर्फ सोशल डिस्टेंसिंग को ध्यान में रखा गया बल्कि समय-समय सैनिटाइजेशन का भी दौर चला। सुनवाई कक्ष में उन्हीं को प्रवेश करने दिया जा रहा था, जिन्होंने मास्क लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें