अंबेडकरनगर। वीबी जी रामजी योजना की समीक्षा में अपेक्षित प्रगति न मिलने पर जिलाधिकारी ईशा प्रिया ने कड़ा रुख अपनाया है। रामनगर, बसखारी और अकबरपुर के बीडीओ व एपीओ का वेतन अग्रिम आदेशों तक बाधित करने के निर्देश दिए गए।
डीएम ने व्यक्तिगत कार्यों, स्कूल बाउंड्रीवाल और खेल मैदानों के निर्माण में तेजी लाने के साथ पात्र लाभार्थियों को अधिक से अधिक लाभ दिलाने के निर्देश दिए। कैटल शेड व पिगरी शेड के लिए पात्र लाभार्थियों का चयन कर कार्य जल्द शुरू कराने और गुणवत्ता के साथ समयबद्ध पूर्णता सुनिश्चित करने को कहा।
उन्होंने अधिकारियों को नियमित निगरानी और संबंधित विभागों से समन्वय कर योजना की प्रगति में तेजी लाने के निर्देश दिए। (संवाद)