फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिकासी न होने पर बिफरे ग्रामीण

Tue, 07 Jul 2015 11:42 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ अंबेडकरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
जलनिकासी की समस्या को लेकर मंगलवार को अकबरपुर थाना अंतर्गत गौसपुर के ग्रामीणों ने अकबरपुर तहसील के समक्ष प्रदर्शन किया। कहा कि गांव के ही कुछ लोगों ने नाली पर अतिक्रमण कर रखा है। इससे कई घरों का गंदा पानी घर के सामने ही एकत्र हो रहा है।
विज्ञापन


इसकी कई बार शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। चेतावनी दी गई कि अगर जल्द उनकी समस्या का निस्तारण नहीं किया गया, तो बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। मंगलवार को बड़ी संख्या में गौसपुर के ग्रामीण अकबरपुर तहसील पहुंचे।

यहां प्रदर्शन करते हुए विभागीय अधिकारियों पर उपेक्षा का आरोप लगाया। गांव के शिवपूजन व आत्माराम ने कहा कि गांव के कुछ लोगों ने नाली पर अतिक्रमण कर रखा है। एक दर्जन से अधिक घरों का पानी नहीं निकल रहा है। नतीजा यह है कि गंदा पानी घर के अंदर व बाहर एकत्र हो रहा है।
विज्ञापन


अब बारिश होने से समस्या और बढ़ गई है। बरसात का पानी घरों में एकत्र होने से संक्रामक रोगों के फैलने की भी आशंका बढ़ गई है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र उनकी समस्याओं का निस्तारण नहीं हुआ तो कलेक्ट्रेट के निकट बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा। समस्या संबंधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। इस दौरान हरिश्चंद्र, रामफेर, अभय सिंह, फूलचंद्र, रामवचन, अवधेश कुमार आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें