फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईजी के निरीक्षण में चली रबर बुलेट गन, मचा हड़कंप

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर । अकबरपुर कोतवाली का निरीक्षण करने पहुंचे आईजी अयोध्या कवींद्र प्रताप सिंह की मौजूदगी में अचानक बुलेट गन से हुए रबर बुलेट के फायर से हड़कंप मच गया। गनीमत रही की इस हादसे में बुलेट किसी को नही लगा। इस दौरान कोतवाली में मौजूद अधिकांश पुलिस कर्मी असलहा चलाने में विफल साबित हुए। गुरुवार को अकबरपुर कोतवाली का जायजा लेने पहुंचे आईजी ने अपराधों के नियंत्रण को लेकर पूरी सजगता बरतने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

आईजी अयोध्या केपी सिंह के गुरुवार शाम को जिला मुख्यालय पहुंचने पर अकबरपुर कोतवाली में तैनात पुलिस कर्मियों ने उनका स्वागत सलामी देकर किया। आईजी ने बाद में कोतवाली परिसर का निरीक्षण करते हुए मौजूद पुलिसकर्मियों से कहा कि वह अपराध नियंत्रण को लेकर किसी भी तरह की कोई शिथिलता व लापरवाही न बरते। इसके लिए फुट पेट्रोलिंग नियमित तौर पर की जाए। महिला हेल्प डेस्क पहुंचे आईजी ने वहां तैनात महिला पुलिस कर्मी से एक प्रार्थनापत्र भी लिखकर दिखाने को कहा। निर्देश दिया कि महिलाओं को समुचित सम्मान देने के साथ ही सभी जरूरी मदद की जाए।
इस दौरान एसपी आलोक प्रियदर्शी की मौजूदगी में आईजी ने जब पुलिस कर्मियों से असलहा चलाकर दिखाने को कहा तो कई पुलिसकर्मी इसमें विफल साबित हुए। चलाना तो दूर कई पुलिस कर्मी असलहा को लोड तक नहीं कर पाए। इस बीच असलहा चलाने में असफल रहे एक सिपाही ने जब अपनी बुलेट गन को मेज पर रखा तो अचानक उसमें से रबर बुलेट फायर हो गया। अचानक चली बुलेट गन से हड़कंप मच गया। गनीमत रही कि रबर बुलेट किसी को न लगने से कोई चोटिल नहीं हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें