फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

AmbedkarNagar News: कपड़ा व्यवसायी से 17 लाख की लूट, असलहा के बट से किया घायल; पैसे लेकर बदमाश फरार

Sat, 11 Apr 2026 02:35 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर

सार

अंबेडकरनगर में कपड़ा व्यवसायी से 17 लाख की लूट की वारदात हुई। बदमाशों ने पहले असलहा के बट से घायल किया। फिर, पैसे लेकर फरार हो गए। आगे पढ़ें पूरी खबर...
विज्ञापन
मौके पर जानकारी लेती पुलिस। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी के अंबेडकरनगर में शनिवार को कपड़ा व्यवसायी से 17 लाख रुपये की लूट का मामला सामने आया है। वह कपड़ों की बिक्री के पैसे वसूलकर लौट रहे थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन


घटना जहांगीरगंज क्षेत्र के बिडहर पुल के पास की है। मूल रूप से नेवारी दुराजपुर निवासी कपड़ा व्यवसायी मो. रहीस के साथ वारदात हुई। घटना के समय वह बिहार से कपड़ों की बिक्री की वसूली करके लौट रहे थे। खलीलाबाद तक वह ट्रेन से आए थे। वहां से अपने दोस्त हंसवर के मुंडेरा निवासी मो. जलाल के साथ बाइक से घर लौट रहे थे।

असलहा के बट से हमला करके घायल कर दिया

सुबह करीब 7:30 बजे रास्ते में कार सवार तीन बदमाशों ने बाइक को रोका। असलहा के बट से हमला करके दोनों को घायल कर दिया। इसके बाद रहीस के पास रखे करीब 13 लाख रुपये और मो. जलाल के पास रखे करीब 3 लाख 90 हजार रुपये नकद लूटकर भाग निकले। मौके पर पहुंचे अपर पुलिस अधीक्षक हरेंद्र, डिप्टी एसपी प्रदीप सिंह चंदेल ने जानकारी ली। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें