फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक की टक्कर से सड़क अधेड़ की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबेडकरनगर। अलग-अलग मार्ग हादसों में छह व्यक्ति घायल हो गए। सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां एक अधेड़ को चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक वृद्ध को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। इस बीच जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

सम्मनपुर थाना क्षेत्र के तुलसीपुर गांव निवासी मयाराम (52) शुक्रवार सुबह बाजार के निकट सड़क पार कर रहा था। इसी बीच उधर से गुजर रही तेज रफ्तार बाइक ने उसे रौंद दिया। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद उसे जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इस बीच जानकारी होते ही पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना से परिवारीजनों में कोहराम मचा हुआ है।
आलापुर थाना क्षेत्र के रामनगर निवासी हरीराम (66) शुक्रवार सुबह उस समय बाइक की टक्कर लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जब वह घर के निकट सड़क पार कर रहे थे। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद जिला अस्पताल ले जाया गय, जहां हालत गंभीर होने पर प्राथमिक उपचार के बाद ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया। अहिरौली थाना क्षेत्र के कटेहरी निवासी सिकंदर (26) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के मीरानपुर निवासी लालती देवी (45) बृृहस्पतिवार देर शाम घर के निकट सड़क पार करने के दौरान बाइक की टक्कर लगने से घायल हो गई।
विज्ञापन

अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के अरिया निवासी लालचंद्र (45) बृहस्पतिवार देर शाम बाइक से अकबरपुर से घर जाते समय बाजार के निकट जीप की टक्कर लगने से घायल हो गया। अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के लोरपुर निवासी अंगद कुमार (32) शुक्रवार सुबह बाइक से अकबरपुर जाते समय नगर के निकट पिकअप की टक्कर लगने से घायल हो गया। सभी घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार बाइक सवार घायलों ने हेलमेट नहीं लगा रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें